कोंडागांव में भगवान गणेश का भव्य आगमन, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कोंडागांव, 12 सितंबर 2026। गणेश उत्सव के अवसर पर शनिवार, 12 सितंबर को कोंडागांव नगर में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ।

Uploaded Image

सनातन परिवार गणेश उत्सव समिति, शीतलापारा आजाद चौक द्वारा आयोजित महोत्सव की शुरुआत मर्दापाल चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Uploaded Image

शोभायात्रा में काली माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। धार्मिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Uploaded Image

शोभायात्रा एनएच-30 से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भगवान श्री गणेश के प्रथम दर्शन, माता की झांकी, सिंगर मिथलेश्वरी सेन की प्रस्तुति, हनुमान ड्रोन, मांदरी नृत्य और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आज पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

Related Post