खाद की अवैध बिक्री व तस्करी मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज,नौतनवा। कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड से छह बोरी खाद बरामदगी के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई एसडीएम नवीन प्रसाद के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार 19 जून की रात नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने महेंद्र नगर वार्ड में जांच के दौरान दो बाइक सवार युवकों को छह बोरी खाद के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने इस अवैध कारोबार में शामिल तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नौतनवा थाने में दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बलिराम चौधरी निवासी सरोजनी नगर, मोहम्मद आयत, संदीप पासवान, संस्कार उर्फ टिम्पू मिश्रा निवासी हरदीडाली थाना सोनौली तथा अर्जुन यादव निवासी खैराटी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
