पांच घंटे में दो नाबालिग बालक सकुशल बरामद

नौतनवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपे गए दोनों बालक

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना नौतनवा में दर्ज मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित 12 वर्षीय हनजला और 11 वर्षीय हुसैन, पुत्रगण स्व. जहरुद्दीन, लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद दोनों बालकों को 10 सितंबर को शाम पांच बजे नईकोट गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों बालकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी सम्पतिहा उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सतीष कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र, सुनील सिंह यादव, शरद यादव और ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Related Post