Anp News कुसमुण्डा पुलिस ने 6 चोरी के मामलों का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

ANP News Live कुसमुण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के छह अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दो विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय अविनाश कुमार यादव, निवासी कोसमंदा, थाना चांपा (जिला जांजगीर-चांपा) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

जांच में थाना कुसमुण्डा के पांच और थाना उरगा के एक चोरी के प्रकरण का खुलासा हुआ। इनमें कपड़ा दुकान, मोबाइल दुकान, मकानों और अन्य दुकानों में चोरी की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में इन मामलों में दो विधि-संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर, बैटरी, कपड़े, जूते तथा अन्य घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Post