कोंडागांव के मुलमुला धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कोंडागांव, 18 मई 2026 | कोंडागांव जिले के मुलमुला धान खरीदी केंद्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला महामंत्री उदय भंडारी ने सोमवार को जिला विपणन अधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

आवेदन में बताया गया है कि 15 मई 2026 को लैम्प्स प्रबंधक मुलमुला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी वित्तीय अनियमितता उजागर होने का दावा किया गया। आज 18 मई को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से जांच की मांग करते हुए दोषियों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

 

संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर जिला विपणन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Post