अचलावदा विद्यालय छठी बार चैम्पियन, 13 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

अचलावदा विद्यालय छठी बार चैम्पियन, 13 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अचलावदा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लगातार छठी बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही विद्यालय के 13 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है, जो प्रतापगढ़ जिले का नेतृत्व करेंगे।

 

सेमरथली छोटीसादड़ी में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अचलावदा की 19 वर्षीय टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि 17 वर्षीय टीम उपविजेता रही। चयनित खिलाड़ियों में सुनील कुमार मीणा, जितेन्द्र मीणा, आशाराम मीणा, रूपेश मीणा, श्यामलाल मीणा, नाथूलाल मीणा, राहुल मीणा, लोकेश मीणा, अंकेश मीणा, बलराम मीणा, पिंकेश मीणा, अनुष्का मीणा और रेखा मीणा शामिल हैं।

 

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहित शर्मा की अध्यक्षता रही, जबकि अध्यापक शिवलाल मीणा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक मानसिंह देवड़ा, नन्द किशोर मीणा, प्रभुलाल मीणा, प्रवीण कुमार मीणा और श्यामसुन्दर कुमावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

कोच मानसिंह देवड़ा, टीम प्रभारी शैलेश कुमार मेहता, श्यामलाल सुन्दर कुमावत और तुलसी परमार सहित खिलाड़ियों का फूलमालाओं और गुलाल से सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य रोहित शर्मा एवं अतिथियों ने छात्रों को कठोर परिश्रम करते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता, विद्यालय, ब्लॉक और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शैलेश कुमार मेहता ने किया। इस अवसर पर अध्यापक नारायण लाल मीणा, ललिता कुमावत, तुलसी परमार, भेरूलाल मीणा, नानुराम मीणा, अर्जुन लाल मीणा सहित अनेक ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Post