योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कोण्डागांव, 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शिविर स्थल पर साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Uploaded Image

कलेक्टर ने ‘सेवा के रंग’ सहित सेवा संकल्प अभियान की आगामी गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की। खाद्य विभाग को उचित मूल्य दुकानों में राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग कराने तथा सभी श्रमिकों का श्रम पंजीयन सुनिश्चित करने कहा।

Uploaded Image

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बैंक में लंबित प्रकरणों, शिक्षा विभाग की अपार आईडी एवं एमबीयू, डिजिटल क्रॉप सर्वे, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post