अरनोद ब्लॉक में 11 वर्षीय खेलकूद टूर्नामेंट 16 सितम्बर से

 

अरनोद ब्लॉक में 11 वर्षीय खेलकूद टूर्नामेंट 16 सितम्बर से

 

अरनोद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेड़मा में 16 सितम्बर से ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद टूर्नामेंट का शुभारम्भ होगा। टूर्नामेंट को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

 

तैयारियों का जायजा लेने के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार जैन ने विद्यालय का निरीक्षण कर खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लोकेश धाभाई सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Post