सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने कहा—अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

आशीष श्रीवास  / गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 अक्टूबर 2026

ग्राम पंचायत अंधियारखो में सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Example Image

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

Example Image

शिविर में बुजुर्ग माताओं-बहनों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा उनका दृष्टि परीक्षण भी किया गया। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र मौके पर ही प्रदान किए गए। आयुष्मान कार्ड, राशन, पेंशन, पीएम किसान, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Example Image

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने ग्रामीणों को विशेष ग्राम सभा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं क्षेत्र की 5-6 ग्राम पंचायतों की विशेष ग्राम सभा में शामिल हो चुके हैं और सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से भाग लेकर गांव के विकास एवं हित से जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Example Image

अपने उद्बोधन में श्री पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री बृजलाल सिंह, सेमरा मंडल अध्यक्ष श्री अजय तिवारी, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष श्री शिवनाथ बघेल एवं जनपद सदस्य श्री सुखराम भैंना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौरेला श्री विक्रांत अंचल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला श्री ज्ञानदार भगत, उप संचालक कृषि श्री सत्यजीत कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Post