महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
7 थानाध्यक्षों समेत 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले-
07 थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव, धर्मेंद्र कुमार सिंह बने कोतवाली प्रभारी -
आलोक कुमार सिंह मिठौरा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाये गये -
कुंवर गौरव सिंह का तबादला थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया -
महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में एक निरीक्षक समेत कुल 08 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि सात थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को अब कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं जनसुनवाई सेल में तैनात उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को थानाध्यक्ष घुघली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आलोक कुमार सिंह को मिठौरा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कोल्हुई,
कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा,
सूरज कुमार को थानाध्यक्ष घुघली से थाना नौतनवा,
विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली,
महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा,
तथा अनूप तिवारी को थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
