रोडवेज बसों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच, 3 बसों का चालान

रोडवेज बसों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच, 3 बसों का चालान ।

 

महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एआरएम रोडवेज की उपस्थिति में संचालित किया गया।

जांच के दौरान रोडवेज बसों में उपलब्ध फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की सघन जांच की गई। यातायात पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया कि सभी बसों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रहें तथा इमरजेंसी एग्जिट विंडो सहित सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में बनाए रखें।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 रोडवेज बसों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल ₹6,000 का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों के पालन को लेकर आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।

Related Post