थाना सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर और आसपास के क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका के चलते तीन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस ने जिन आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है, उनके नाम इस प्रकार हैं —
1 तौफिक खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
2 मिराज खान, निवासी अशोकनगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
3 मुख्तार खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
थाना सरकंडा पुलिस लगातार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा बनी रहे।
