बालको थाना क्षेत्र में करोड़ों की डकैती की साजिश नाकाम — कोरबा पुलिस ने 19 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह को पकड़ते हुए बालको थाना क्षेत्र में रची गई करोड़ों की डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल और विशेष जांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आश्चर्यजनक रूप से गिरफ्तार आरोपियों में कोरबा श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष का भाई भी मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों पर अपराध क्रमांक 707/2025, धारा 310(2), 310(4), 61 BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

कैसे सामने आई डकैती की साजिश?

 

मामला ग्राम तराईडांड़ (सोनगुड़ा, बालको थाना) का है, जहाँ बीते दिनों रात लगभग 1 बजे 15–18 हथियारबंद डकैतों ने एक किराना व्यापारी के घर पर हमला कर परिवार को बंधक बना लिया था।

डकैतों ने घर में घुसते ही सभी सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और महिला-पुरुषों पर कट्टा तानते हुए बार-बार पूछा—

“सौम्या चौरसिया के पैसे कहाँ रखे हैं?”

 

परिवार ने सदमे में बताया कि उन्हें इस नाम के बारे में कुछ पता नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली और डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

 

दयनीय स्थिति का बड़ा सुराग: ग्रामीण की सूचना से बनी योजना

 

जांच में सामने आया कि 06 और 11 नवंबर 2025 को यह सूचना कुछ आरोपियों तक पहुँची कि पीड़ित ग्रामीण शत्रुघन दास के घर में लगभग एक करोड़ रुपये रखे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ने गिरोह इकट्ठा किया और डकैती की योजना बनाई।

 

आरोपी रात में अलग-अलग वाहनों से मौके पर पहुँचे, रैकी की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस गश्ती बढ़ने के कारण पहली बार योजना पूरी नहीं हो सकी।

 

एसपी के निर्देशन में बनीं 5 स्पेशल टीमें

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का और विमल पाठक के नेतृत्व में पाँच विशेष टीमें गठित की गईं।

इनमें कुल 50 अधिकारी/कर्मचारी, साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

 

टीमों ने इस तरह काम किया—

 

✔ एक टीम ने घटना स्थल पर कैंप लगाकर जांच की

✔ दूसरी टीम ने CCTV फुटेज खंगाले

✔ तकनीकी टीम ने मोबाइल लोकेशन और डेटा एनालिसिस किया

✔ मुखबिर सूचना और संदिग्ध वाहनों की गतिविधि की जांच

✔ सुराग जोड़ते हुए 19 आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

 

 

जांच में खुलासा हुआ कि—

➡ साहेब दास और नरसिंह दास ने पीड़ित परिवार और संपत्ति से संबंधित पूरी जानकारी आरोपियों तक पहुँचाई।

 

गिरफ्तार 19 आरोपी — पूरी सूची इस प्रकार हैं 

 

1. साहिब दास (44), तरईडाँड़

2. विदेशी दास (36), तरईडाँड़

3. सुनील दास (25), तरईडाँड़

4. नंदकिशोर राठौर (34), चांपा

5. पवनपूजन सिंह (45), पाली

6. संतोष श्रीवास (48), जांजगीर-चांपा

7. उमेश ठाकुर (31), जांजगीर-चांपा

8. समार सिंह (60), कोरबा

9. कलेश्वर सिंह (27), जांजगीर-चांपा

10. रतिराम सिंह (54), कोरबा

11. नरसिंह दास (40), दर्री

12. श्याम जायसवाल (28), कटघोरा

13. गोरेलाल पटेल (36), हरदीबाजार

14. रितेश श्याम (46), हरदीबाजार

15. गुनितराम पटेल (60), हरदीबाजार

16. शंकर पटेल (28), हरदीबाजार

17. प्रदीप यादव (23), कटघोरा

18. अर्जुन विश्वकर्मा (19), कटघोरा

19. रणु साहू (अभियुक्त, योजना में शामिल)

 

 

जांच में सामने आए प्रमुख तथ्य

 

✔ साइबर सेल द्वारा लोकेशन और मोबाइल डेटा का विश्लेषण

✔ गांव में की गई रैकी की पुष्टि

✔ संदिग्ध वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड

✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट

✔ मुखबिर के बड़े सुराग से गिरोह तक पहुँची पुलिस

 

पुलिस की जिले वासियों से अपील

 

➡ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की तत्काल सूचना

थाना बालको या डायल 112 पर दें।

➡ आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

Related Post