72 घंटे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मामला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि 2 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 11 बजे, आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू उर्फ धन्नु (उम्र 43 वर्ष, निवासी सहसा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल निवास मानिकपुर डीपरापारा, कोरबा) ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे मात्र 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

 

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर (रा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एम.बी. पटेल, चौकी प्रभारी नवीन पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद पाटले, महिला प्रधान आरक्षक स्मिता बेक और महिला आरक्षक उमा श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Post