
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
संवाददाता – आशीष श्रीवास (ANP न्यूज़ LIVE)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा जी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री पैकरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यबोध का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके त्याग से देश को आजादी मिली।
उन्होंने जिलेवासियों से एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर अपने जिले और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। देश की प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करे।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अंत में श्री पवन पैकरा ने जिले के सभी नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, शांति और समृद्धि की कामना की।
