धारदार हथियार से युवती की हत्या, ग्राम पंचायत चितावर का है मामला.

धारदार हथियार से युवती की हत्या, ग्राम पंचायत चितावर का है मामला.

संवाददाता..धनकुमार कौशिक, बलौदाबाजार 

*बलौदा बाजार (लवन) – बलौदा बाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितावर में कल शाम एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली करीब 24 वर्षीय युवती की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।

घटना बीते दिन गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का नाम सतरूपा ध्रुव बताया जा रहा है।
कुछ ग्रामीण लोगों का कहना हैं कि जादू टोना के शक में हत्या हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं FSL टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही संदिग्धों और संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी पतासाजी में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा पृथक से जारी किए जाने की बात कही गई है।

Related Post