छुरिया:कांग्रेस नेता चुम्मन साहू ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “राजधानी रायपुर के वीआईपी इलाके में भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मलाल कौशिक से मोबाइल लूट की घटना साबित करती है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता पक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता किस भरोसे जी रही है?”
चुम्मन साहू ने तीखा हमला करते हुए कहा कि “जिस दिन देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं, उसी दिन भाजपा विधायक के साथ लूट होना गृहमंत्री के मुंह पर करारा तमाचा है। भाजपा सरकार सिर्फ भाषण, प्रचार और इवेंट में व्यस्त है, जबकि अपराधी राजधानी में खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार बताए कि आखिर अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है? राजधानी में वीआईपी इलाके तक अपराधियों का आतंक है, तो गांव-कस्बों में आम जनता कितनी असुरक्षित होगी। भाजपा के सुशासन की असली तस्वीर अब जनता के सामने आ चुकी है।”
चुम्मन साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “अगर सरकार अपराध रोकने में विफल रही तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब मांगेगी। भाजपा राज में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा है।”
