कोंडागांव: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव, 17 जुलाई | कोंडागांव थाना क्षेत्र से एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी के इस कृत्य के कारण पीड़िता अब सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने कोंडागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि करंजी निवासी राजवीर पोयाम (पिता रामधर पोयाम) ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा दिया। इस झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़िता का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया, जिसके परिणामस्वरूप किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजवीर पोयाम को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है, जहाँ पुलिस ने बेहद संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाकर न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया है।

Related Post