Anp News Live Janjgir Champa जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने जांजगीर थाना क्षेत्र के बनारी गांव में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 01 बनारी, थाना जांजगीर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान अनिल गोंड, पिता सुंदरलाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 बनारी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
शराब जब्ती के बाद आरोपी के विरुद्ध कायम प्रकरण क्रमांक 01 में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल, आबकारी वृत्त जांजगीर द्वारा की जा रही है। अवैध शराब के संबंध में विभागीय कार्रवाई के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
