Kondagao Crime इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी बैसूराम मंडावी गिरफ्तार, थाना अनंतपुर की त्वरित कार्यवाही

कोण्डागांव, 12 सितंबर 2025: थाना अनंतपुर पुलिस ने एक युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आज दिनांक 12.09.2025 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका प्रेम संबंध बैसूराम मंडावी नामक युवक से था, जिससे उसकी शादी होने वाली थी। दोनों के बीच विश्वास इतना था कि पीड़िता ने कम कपड़ों में अपनी एक निजी फोटो आरोपी के कहने पर उसके मोबाइल में दे दी।

Uploaded Image

लेकिन आरोपी ने इस विश्वास को तोड़ते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर, उसकी अश्लील तस्वीरों को पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर वायरल कर दिया।

 

पीड़िता की शिकायत पर थाना अनंतपुर में तत्काल अपराध क्रमांक 27/2025 के तहत धारा 79, 351(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी बैसूराम मंडावी (उम्र 20 वर्ष) को उसके निवास ग्राम बाईबेड़ा, पटेलपारा थाना अनंतपुर से गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी को न्यायालय, कोण्डागांव में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

थाना अनंतपुर की त्वरित एवं प्रभावशाली कार्यवाही की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Related Post