वसूली के मामले में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

 

झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में एवं थाना सकरार प्रभारी पप्पू सिंह के नेतृत्व में आज वारण्टीयो की गिरफ्तारी अभियान में थाना सकरार की पुलिस टीम के द्वारा वसूली वारण्ट के वारण्टी जयराम पुत्र सुन्दर

निवासी ग्राम सकरार व थाना सकरार झांसी उम्र 48 वर्ष को सम्बन्धित न्यायालय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय झांसी द्वारा निर्गत वसूली वारण्ट वाद संख्या 1306/25 धारा 128/147 BNSS में गिरफ्तार कर न्यायालय झाँसी के समक्ष पेश किया गया।

इस मौके के पर कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी पप्पू सिंह,उ0नि0 शिवकान्त दुबे एवं का0 हिमांशू सचान थाना सकरार जनपद झांसी शामिल रहे।

 

रिपोर्टर अंकित साहू

Related Post