बलौदा बाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा – ट्रेलर से जा टकराई स्वराज मसदा, इसमें सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खरोरा थाना क्षेत्र के सारा गांव के पास ट्रेलर और स्वराज माजदा में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिस सवार 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 लड़कियां, 1 लड़का और एक 6 महीने की मासूम बच्ची शामिल हैं।

 

हादसे के शिकार लोग ग्राम बनारसी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदा बाजार रोड पर उनकी माजदा गाड़ी ट्रेलर से जा टकराई। और गंभीर रूप से घायल लोगों को खरोरा मेडिकल कॉलेज और आंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है।

 

घायलों को देखने के लिए खुद रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहिब अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

Related Post