पिता से शराब के पैसे न मिलने पर मारपीट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

अकलतरा थाना पुलिस ने एक ऐसे बेटे को गिरफ्तार किया है जिसने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपने ही पिता के साथ मारपीट कर दी थी। आरोपी की पहचान आशुतोष भारद्वाज (उम्र 22 वर्ष, निवासी पचरी, थाना अकलतरा) के रूप में हुई है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2025 की शाम करीब 7 बजे आरोपी ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे। पिता द्वारा पैसे न देने पर उसने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

 

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। अकलतरा पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। 04 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं एएसआई बी.पी. खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post