धार जिले के पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ऑइल कंपनी के चेंबर में सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया था, जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बेहोश हो गया, फिलहाल घायल मजदूर का इलाज इंदौर में चल रहा है,
ASP धार विजय डावर मैं जानकारी देते हुए बताया कि पीथमपुर की मेसर्स श्री सागर ऑइल कंपनी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, कंपनी के चेंबर में पहले एक मजदूर सफाई के लिए उतरा उसके बाद काफी देर जब वह नहीं लौटा तो दो मजदूर और उसे लेने अंदर उतरे थे, जिसमें कंपनी के चेंबर की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई, हादसे में दीपक पिता गोपाल निवासी मनावर, जगदीश निनामा निवासी तीरला थाना क्षेत्र और सुशील शर्मा निवासी भीकन गांव, खरगोन की मौत हुई है, वहीं छोटू शर्मा निवासी भीकन गांव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, "बगदून थाना क्षेत्र की श्री सागर ऑइल कंपनी में तीन मजदूरों की मौत की सूचना मिली है, एक मजदूर का इलाज इंदौर में चल रहा है, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है,
फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी, पुलिस ने मृतकों के शव इंदौर एमवाय अस्पताल मर्चुरी में रखवाए हैं, वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन इंदौर पहुंच गए हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच होगी.. पीथमपुर केमिकल फैक्ट्री में तीन मजदूरों की मौत पर जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम टीम के साथ पीथमपुर जांच करने कंपनी में पहुंचे।
कंपनी के पास
पीथमपुर नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनार, बगदून थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी पुलिस बल के साथ नजर रखे हुए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता क संदीप रघुवंशी व अन्य कार्यकर्ता मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे है। मृतकों का पोस्टमार्टम इंदौर एम माय हॉस्पिटल में किया गया है।
