कोंडागांव, 13 अगस्त 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई कांग्रेस रैली के बाद कार्यक्रम स्थल को अपवित्र घोषित कर हिंदू राइट विंग संगठन द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव मौन सत्याग्रह रैली निकालेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह रैली 14 अगस्त, शुक्रवार को शाम 5 बजे कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचेगी। कांग्रेस ने कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण की कार्रवाई को भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण मानसिकता का स्पष्ट प्रतिबिंब बताते हुए इसके विरोध में मौन सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव ने कांग्रेसजनों से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।
