Anp News Live Korba पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों से नियमित संपर्क, बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
पवन साय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और पार्टी की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया गया।
