सेवा मेरा योगदान: खरौद में श्रमदान कर जल स्रोतों की हुई सफाई...

 

जांजगीर-चांपा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत खरौद में ‘सेवा ही संकल्प’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मिशिर तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। साथ ही नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।


इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। नागरिकों से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।


इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश्वर यादव, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सत्यनारायण देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post