
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर विजय दयाराम जी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम जी ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महान राष्ट्रनायकों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि को मजबूत करने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम सभी मिलकर सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दें।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को पुनः 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संवाददाता – आशीष श्रीवास (ANP न्यूज़ LIVE)
