धारियावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 60 लाख का डोडा चुरा बरामद

खबर प्रतापगढ़ जिले के धरियावद से है 

 

धारियावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद

 

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जिलेभर में चल रही कार्यवाही 

 

धरियावाद एव देवगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से दिया कार्यवाही को अंजाम 

 

लोडिंग वाहन में अवैध परिवहन कर रहे चालक और दो तश्कर हुए फरार 

 

1 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही डोडा चुरा की कीमत 

 

 

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत धरियावद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। थाना धरियावाद और देवगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लोडिंग वाहन से 10 क्विंटल 73 किलो 25 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। बरामद खेप की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, धरियावाद थाना प्रभारी कमलचंद मीना पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की और से आ रही रहे एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और जवाहर नगर चोराहे पर रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में बोरे बरामद हुए जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था।

बरामदगी की जानकारी जिला पुलिस कप्तान बी. आदित्य को दी गई, जिन्होंने पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा।

फिलहाल धरियावाद थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क की तलाश कर रही है और इस खेप से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Post