खुशियों से झूम उठा वंशिका का जन्मदिन, 9 साल की हुई नन्हीं परी

दिनांक 8 मई 2025 को वंशिका का 9वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वंशिका, जिनका जन्म 8 मई 2016 को हुआ था, आज नौ वर्ष की हो गई हैं। इस खास मौके पर परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बना दिया।

Uploaded Image

घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। वंशिका ने प्यारी सी फ्रॉक पहनकर सबका दिल जीत लिया। जन्मदिन का केक काटते ही तालियों की गूंज और "हैप्पी बर्थडे वंशिका" के स्वर वातावरण में गूंज उठे। बच्चों के लिए खेल, डांस और ढेर सारी मिठाइयों का भी आयोजन किया गया।

Uploaded Image

परिजनों ने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। वंशिका की मुस्कान और उसकी मासूमियत ने सभी के चेहरों पर खुशी ला दी। यह जन्मदिन सभी के लिए एक यादगार पल बन गया।

Related Post