बनियागांव दुर्गा माता मंदिर में चोरी की घटना, अज्ञात चोर ने दान पेटी से नगदी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कोंडागांव, 10 अक्टूबर 2025: कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बनियागांव दुर्गा माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को अज्ञात चोर ने अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12:41 बजे चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और मंदिर का ताला तोड़ते हुए दान पेटी से नगदी चुरा कर करीब 1:23 बजे मौके से फरार हो गया।

 

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे सामने आया, जिसमें चोर की हरकतें साफ तौर पर कैद हैं। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Uploaded Image

चोरी की यह वारदात कई सवाल खड़े करती है, क्योंकि यह मंदिर नेशनल हाईवे 30 के किनारे स्थित है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोर ने इतनी निर्भीकता से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है।

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है। मंदिर समिति ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग प्रशासन से की है।

Related Post