पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

बड़ी खबर अरनोद ब्लॉक के मोहड़ा से – जहाँ पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ।

इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शांतिलाल मीणा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र सिंह झाला मंडल अध्यक्ष चुपना, अशोक भावसार जिला उपाध्यक्ष और अनिल व्यास नगर अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।Uploaded Image

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में फूलदा की टीम विजेता और पांचागुड़ा उपविजेता रही, वहीं बालक वर्ग में पांचागुड़ा विजेता और फूलदा उपविजेता रही।
विजेताओं की घोषणा मुख्य निर्णायक इंद्रमल मीणा, सह निर्णायक सेवा मीणा और सह संयोजक गोपाललाल मीणा ने की।Uploaded Image

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने विद्यालय में डोम निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में सरपंच प्रकाशचंद्र मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य शांतिलाल जैन, नाथूसिंह राठौड़, मोतीलाल गायरी, नंदकिशोर जैन, उमराव सिंह, मनोहर सिंह, प्रताप सिंह, संजय गायरी और राहुल मालवीय सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग दिया।Uploaded Image

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शंकरलाल मीणा ने किया और अंत में पीईईओ क्षेत्र एवं विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Post