अकलतरा ओवरब्रिज पर सड़क हादसा नवविवाहिता की मौत, पति व देवर घायल

जिला जांजगीर-चांपा थाना अकलतरा क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय नवविवाहिता पूजा केवट की मौत हो गई, जबकि उसके पति राहुल साहू और देवर प्रकाश साहू घायल हो गए।

Uploaded Image

घटना का विवरण–

मृतिका पूजा केवट ने करीब एक वर्ष पहले राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था। 9 अगस्त 2025 को पूजा, राहुल और प्रकाश दिन में बिलासपुर गए थे, जहां पूजा अपनी बहन से मिली। रात में तीनों मोटरसाइकिल (CG 22 V 6327) से अकलतरा लौट रहे थे।

करीब आधी रात 12 से 1 बजे के बीच, अकलतरा ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल का सामने का ब्रेक अचानक लगने से वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। गिरने से पूजा को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राहुल और प्रकाश भी घायल हुए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।

 

जांच व रिपोर्ट–

पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/25 धारा 194 बी.एन.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और वैज्ञानिक अधिकारी की जांच के अनुसार, मौत का कारण सड़क दुर्घटना में सिर में आई गंभीर चोट पाई गई है।

Related Post