थाना बालकोनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति महेन्दर मझवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।
घटना की सूचना मृतका के रिश्तेदार प्रेमसाय मझवार ने दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 91/2025 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मृतका लगनी बाई मझवार (35 वर्ष), निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा, की मौत प्रारंभ में संदिग्ध परिस्थितियों में मानी गई।
जांच में खुलासा हुआ कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में मृतका के मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS एवं 187 BNSS के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेण्डम कथन और जुटाए गए पुख्ता सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
