नव विधान न्याय की नई पहचान – नये आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ

नव विधान न्याय की नई पहचान – नये आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 

अरनोद।

"नव विधान न्याय की नई पहचान" विषय पर नये आपराधिक कानूनों को लेकर एक 6 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ अरनोद थाना परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाधिकारी हजारीलाल मीणा द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र एवं सखी सदस्यों को नये आपराधिक कानूनों की जानकारी दी और कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित केन्द्रित बनाना है।

 

थानाधिकारी मीणा ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को भारतीय न्याय प्रणाली में हुए महत्वपूर्ण बदलावों से परिचित कराया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन नये कानूनों की जानकारी प्राप्त कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें।

 

कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, महिला सखी समूह की सदस्याएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी अगले छह दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

Related Post