महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

ANP NEWS महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल मय पुलिस टीम ने दिनांक 27.04.2026 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 36/2026 धारा 105, 352, 3(5), 115(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को 29.04.2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के ग्राम शेष फरेन्दा करमहिया मोड़ एवं ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा मोड़ के पास से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में—शम्भू प्रसाद (61 वर्ष), निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदगी, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, लाल साहेब (44 वर्ष), निवासी तुर्कवलिया, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर, नोहर कोहार (50 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 6 ओमसतिया गाउँपालिका बेलहिया, जिला रुपनदेही (नेपाल)

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय, महराजगंज भेज दिया है।

पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Related Post