जांजगीर-चांपा
अलग अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कच्ची महुआ और देशी- अंग्रेजी शराब कुल 16.12 लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को भेजे गए जेल
ऐसे पकड़े गए आरोपी
दिनांक 09.09.26 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी।
पहली कार्रवाई व्यासनगर में और दूसरी कार्रवाई ग्राम कोसला में की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए।
जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी
01. सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 68 साल निवासी व्यासनगर - 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती ₹2000/-
02. लखन जोशी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 32 साल निवासी कोसला - 6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब
कुल 16.12 लीटर शराब, कुल कीमती ₹5,480/- जब्त।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय टीम :-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि सरोज पाटले, म.प्र.आर. मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे, सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।
