धोबहर में उल्लास साक्षरता रैली और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
आवास कैवर्त/गौरेला पेंड्रा मरवाही
ग्राम पंचायत धोबहर में 'उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य जन-जागरूकता रैली और विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शत-प्रतिशत साक्षरता और बुनियादी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साक्षरता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए स्थानीय शिव मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबहर के प्रांगण में भी व्यापक स्वच्छता कार्य संपन्न हुआ, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर्स और समस्त मेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस आयोजन में प्राथमिक कन्या शाला धोबहर, प्राथमिक बालक शाला धोबहर, माध्यमिक कन्या शाला धोबहर, माध्यमिक बालक शाला धोबहर और शासकीय हाई स्कूल धोबहर के शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य श्री बनमाली प्रसाद वासुदेव तथा उल्लास ग्राम प्रभारी श्री खुमान सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
अभियान में श्रीमती सुनीता जायसवाल, श्री आशीष कुमार पटेल, श्री सूर्य कुमार रात्रे, श्री अंकित कुमार जायसवाल, श्री सूरज सिंह बिसेन, श्री सुंदर सिंह लोधा, श्री मंगल सिंह मराबी, श्री हरीश कुमार त्रिवेदी, श्रीमती दुर्गेश कुमारी साहू, श्रीमती चंदा मराबी, श्रीमती विमला गुप्ता, श्रीमती रामकली मराबी, श्रीमती रत्ना ध्रुव, श्रीमती रोशनी अग्रवाल, कु. रेवती धुर्वे सहित अन्य गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया। इस साझा प्रयास ने ग्रामीणों को शिक्षा और स्वच्छता दोनों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
