तिरंगा फहराने पवन पैकरा आगे, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी रही खाली

तिरंगा फहराने पवन पैकरा आगे, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी रही खाली

Example Image

स्वतंत्रता दिवस के समारोह में अध्यक्ष की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने संभाली जिम्मेदारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत डीआरडीए, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावते सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uploaded Image

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा की अनुपस्थिति खास चर्चा का विषय रही। अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने तिरंगा फहराकर समारोह की कमान संभाली। ऐसे मौके पर, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था, जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने आयोजन में एक अलग ही सवाल खड़ा कर दिया।

अध्यक्ष अनुपस्थित, पवन पैकरा ने निभाई जिम्मेदारी

अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने तिरंगा फहराकर न केवल समारोह की गरिमा बनाए रखी, बल्कि उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।

Uploaded Image

 कुर्सी खाली रही, लेकिन तिरंगा पूरे सम्मान से लहराया

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुपस्थिति भले ही चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद पवन पैकरा ने आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया। उनकी मौजूदगी और सक्रिय भूमिका ने समारोह को औपचारिकता से आगे बढ़ाकर देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

सवाल अध्यक्ष से, सम्मान पवन के नाम

राष्ट्रीय पर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अध्यक्ष की अनुपस्थिति को लेकर अब चर्चाएं तेज हैं। आमंत्रण के बावजूद गैरमौजूदगी का कारण क्या रहा, यह तो अध्यक्ष ही बता सकती हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी निभाकर पवन पैकरा ने अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करा दी।

Uploaded Image

समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी के बीच तिरंगा शान से लहराया और स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

Related Post