कोंडागांव की बेटी सुनिता नेताम ने रचा इतिहास, तीन खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

कोंडागांव, 26 सितम्बर 2025 — जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब अनंतपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा सुनिता नेताम ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन खेलों (100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिलेरेश) में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया।

Uploaded Image

यह प्रतियोगिता हाल ही में जगदलपुर में आयोजित की गई थी, जहां अंडर-14 वर्ग में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सुनिता ने चार खेलों — 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और रिले रेस — में भाग लिया। कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन विद्यालय के पी.टी.आई. कुंजन लाल ठाकुर, शिक्षक चरण सिंह मरकाम और कन्या आश्रम अधीक्षिका श्रीमती खिलेश्वरी मरकाम के नेतृत्व में सुनिता ने तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर लखनऊ में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

Uploaded Image

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुनिता का गांव में भव्य स्वागत किया गया। उनके घर लौटने पर पिता दलसाय नेताम और माता श्रीमती हेमबती नेताम सहित पूरे गांव ने बाजे-गाजे और मांदरी नृत्य के साथ अटल चौक से विद्यालय तक भव्य रैली निकाली। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रद्द्मा बघेल, जनपद सदस्य श्रीमती निलिमा प्रभाकर, ग्राम सरपंच विकम मंडावी, पूर्व सरपंच दयालराम नेताम, प्राचार्य डी. के. कोमरे, प्रधानाध्यापक एच.आर. प्रयाग, श्रीमती सुशीला शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने छात्रा को बधाइयाँ दीं।

Example Image

विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने इस गौरवपूर्ण क्षण को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुनिता को आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Post