कोंडागांव NH-30 पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कोंडागांव, 7 सितंबर 2025: सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दूधगांव के पास नेशनल हाईवे 30 पर आज रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों के शव सड़क पर बुरी तरह से पड़े मिले।

Uploaded Image

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना से आहत होकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गहमा-गहमी का माहौल बन गया।

Uploaded Image

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रही है और ट्रैफिक बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Uploaded Image

मृतकों की पहचान और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Post