छुरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के निर्देश पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सड़क चिरचारी स्थित शीतला मंदिर चौक में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने नेहरू जी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास, लोकतंत्र और वैज्ञानिक सोच की मजबूत नींव रखी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष एकनाथ सिन्हा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय साहू, कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल, रेवा लाडेकर, ब्लॉक महामंत्री धनेन्द्र कोठारी, खुमन सेन, रामबिलास, रामु, दीना सिन्हा, कुंवर सिंह, जयराम, सुंदरलाल, ब्रिज निषाद, सुनील कुमार, सियाराम, रजनू, मालती बाई, चंदर सिंह, सत्रिका बाई, लगन बाई, धनेश्वरी, हरिशचंद, जमीर शेख सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
