बुधवारी बाजार मारपीट कांड, कोरबा पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा, बाइक–स्कूटी भी जप्त

बुधवारी बाजार में हुई मारपीट की वायरल घटना पर कोरबा पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है।

 

मामला 20 नवंबर की रात का है, जब बुधवारी बाजार दशहरा मैदान में मौजूद सागर यादव के साथ कुछ युवक पहुँचकर गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया।

 

प्रार्थी की शिकायत पर चौकी सीएसईबी एवं थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 720/2025 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

 

चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि. भीमसेन यादव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। जांच के दौरान उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

• पृथ्वी दास महंत (22 वर्ष)

• कार्तिक दास (19 वर्ष)

• तुषार साहू (21 वर्ष)

• जतिन कुमार (19 वर्ष)

• साहिल दास (18 वर्ष)

• राहुल दास (22 वर्ष) — सभी निवासी: आरा मशीन, नूरी मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन

• गजानंद यादव (20 वर्ष), निवासी: सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन

• एक विधि से संघर्षरत बालक भी गिरफ्त में

 

जप्त वाहन

 

• CG12BE7479

• CG12AE7830

• CG12BQ3681

• CG12BG4374

 

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post