कोंडागाँव/केशकाल, 03 अगस्त 2025: पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार के निर्देशन में कोंडागाँव जिले की साइबर सेल और केशकाल पुलिस ने 262 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी ओमप्रकाश भादू (निवासी- शादोलाई, जिला बीकानेर, राजस्थान) को उड़ीसा के मलकानगिरी से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
मामले का पृष्ठभूमि:
दिनांक 11 अप्रैल 2025 को केशकाल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद फॉर्च्यूनर (RJ-50 UA-0788) में उड़ीसा से रायपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। एनएच-30 पर नाकेबंदी के दौरान वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से 130 पैकेट गांजा (वजन 262.258 किग्रा, कीमत ₹26.22 लाख) एवं ₹25 लाख की फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त की गई थी।
तकनीकी सर्च और गिरफ्तारी:
जांच के दौरान वाहन नंबर और फास्टैग डिटेल्स से जुड़े मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग की गई। तकनीकी विश्लेषण व सटीक निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन उड़ीसा के मलकानगिरी में ट्रेस हुई। टीम ने वहां घेराबंदी कर ओमप्रकाश भादू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तारी में योगदान देने वाले अधिकारी:
निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, उनि धीरेंद्र ठाकुर, सउनि निहार रंजन मंडल, आरक्षक: जगेश नेताम, मनोहर निषाद, फालेश्वर सिन्हा, गोविंद कश्यप
साइबर सेल कोंडागाँव: निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, HC लुमन सिंह भंडारी, C जितेंद्र मरकाम, बीजू यादव, चंदन यादव
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर आगे की विवेचना जारी है।
कोंडागाँव पुलिस की यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक सशक्त संदेश है।
