विश्रामपुरी/कोण्डागांव, 30 मई 2026 | थाना विश्रामपुरी पुलिस ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्प्स) लिहागांव के गोदाम से हुई उर्वरक खाद की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 154 बोरी खाद बरामद कर ली है।
घटना 17-18 मई की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 95 बोरी डी.ए.पी. और 61 बोरी यूरिया पार कर दी थी। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पड़ोसी राज्य ओडिशा के ग्राम किबेकोंगा निवासी प्रेमलाल गोड़, संतु गोड़ और प्रेमलाल गोड़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पिकअप वाहन (क्रमांक OD 24 K 4191) के जरिए खाद चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी गई पूरी खाद बरामद कर ली है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
