सालमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर देसी महुए की वॉश नष्ट, एक गिरफ्तार

सालमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर देसी महुए की वॉश नष्ट, एक गिरफ्तार

सालमगढ़।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सालमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने करीब 5000 लीटर देसी महुए की वॉश नष्ट करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी अरनोद चंद्रशेखर पालीवाल के नेतृत्व में थानाधिकारी सालमगढ़ दीपक कुमार पुनिया मय जाप्ता द्वारा थाना क्षेत्र के ठिकरिया चौकली पीपली जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। मौके पर एक ड्रम में अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 5000 लीटर देसी महुए की वॉश पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।

पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए हुकमचंद पिता वागा, जाति मीणा, उम्र 55 वर्ष, निवासी ठिकरिया, थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Related Post