कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.837 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कोण्डागांव, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 837 ग्राम गांजा और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की है।

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल में गांजा लेकर नारायणपुर से कोण्डागांव की ओर आ रहा है।

 

सूचना के आधार पर एनएच-30 बायपास तिराहा नया बस स्टैंड में नाकाबंदी कर पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 B 9652 को रोका। तलाशी के दौरान चालक अमित पोटाई (24) निवासी बनचपाई के कब्जे से 6.837 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा कोण्डागांव निवासी राजेश मण्डावी और निहाल पाटील के लिए लेकर आ रहा था, जो शहर में गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री करते थे।

 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजेश मण्डावी (25) और निहाल पाटील (18) को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल सहित लगभग 1.80 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, निहार रंजन मंडल सहित साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post