भादवा बीज दिवस श्रद्धा और उल्लास से मनाया किया महा आरती का आयोजन
कस्बे में लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का प्राकट्य दिवस भादवी बीज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से ही देवनारायण मंदिर में स्थित बाबा रामदेव जी के यहाँ पूजा-अर्चना का कार्यक्रम जारी रहा जो दिन भर चलता रहा। मंदिर के राधेश्याम राठौड़ ने बताया की मंदिर में आयोजित भजन कार्यक्रम में महिलाये दिन भर भजनो की धुन पर थिरकती दिखाई दी। देवनारायण मंदिर पर प्रतिवर्ष राम रसोड़े का भी आयोजन किया जाता है जिसमें रामदेवरा जाने वाले सभी पैदल व वाहनों से जाने वाले यात्रियों की सेवा कर चाय नाश्ता व भोजन प्रसादी कराई जाति है। हाल ही में राम रसोड़े का समापन किया गया है। शाम को ढ़ोल नगाड़ो व डी जे के साथ महाआरती और भव्य प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैंकड़ो की संख्या में कस्बेवासियो ने भाग लिया।
