पुरखों की परंपरा को नमन कर पवन पैकरा ने की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

पुरखों की परंपरा को नमन कर पवन पैकरा ने की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना


देवर गांव में पूर्वजों द्वारा बरगद के नीचे स्थापित श्री भोलेनाथ मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन, बच्चों को कराया खीर प्रसाद

आशीष श्रीवास/ गौरेला पेंड्रा मरवाही 

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने गृह ग्राम पंचायत देवर गांव में स्थित श्री भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बरगद के पेड़ के नीचे स्थापित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने अपने पुरखों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नमन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर क्षेत्र एवं ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Uploaded Image

पूजा-अर्चना के दौरान पवन पैकरा ने कहा कि अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित धार्मिक स्थल से जुड़ना उनके लिए केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर की स्थापना की थी, उस परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव गांव, क्षेत्र और सभी परिवारों पर बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

पूजन के उपरांत पवन पैकरा ने मंदिर परिसर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को प्रेमपूर्वक खीर का प्रसाद खिलाया। बच्चों के साथ उन्होंने आत्मीयता से समय बिताया और उनकी मुस्कान एवं खुशी को सेवा का सबसे सुंदर रूप बताया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे।

इस दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा गांव की धार्मिक परंपराओं और पूर्वजों की विरासत को सम्मान देने की पहल की सराहना की। पूजा-अर्चना के दौरान गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पवन पैकरा ने कहा कि गांव की संस्कृति, धार्मिक आस्था और पुरखों की विरासत हमारी पहचान है। इसे संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related Post