जांजगीर-चांपा पुलिस में 10 नए आरक्षकों की नियुक्ति, एसपी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जिले में पुलिस बल को और सशक्त करते हुए आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस कार्यालय जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश सौंपकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और गर्व का विषय है। उन्होंने नव-नियुक्त आरक्षकों से ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिले में 8 चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा की उपस्थिति भी रही। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते समय चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।

नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में रेखा, डिगेश्वर प्रसाद साहू, सतरूपा यादव, वर्षा सिंह, करण सांडे, रोशन कुमार, चितरंजन बघेल, गुलशन कुमार (आरक्षक जीडी) तथा सोमनाथ और मुकेश कुमार साहू (आरक्षक चालक) शामिल हैं।

इन नई नियुक्तियों से जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Post